सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि निवासी प्रमाण पत्र कितने प्रकार के होते है ?
यह मुख रूप से दो प्रकार के होते है :-
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र/मूल निवास प्रमाण पत्र (Permanent/Domicile Certificate)
- अस्थायी निवास प्रमाण पत्र (Temporary Residence Certificate)
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र :- यह प्रमाणित करता है कि आवेदक उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का स्थाई निवासी हैं। इसके लिए व्यक्ति का संबंधित राज्य में आमतौर पर 3 वर्ष से 15 वर्ष या पुश्तैनी रूप से होना जरूरी हैं। इससे सरकारी नौकरीयों, सरकारी योजनाओं एवं शिक्षण संस्थानों में प्रवेश, छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए आवश्यक है।
- अस्थायी निवास प्रमाण पत्र:- यह प्रमाण पत्र किसी स्थान पर कुछ समय के लिए (महीना/वर्ष) रहने वाले नागरिकों को जारी किया जाता है। जैसे नौकरी, पढ़ाई एवं अन्य कारण।जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे राज्य से आकर वर्तमान में किसी निश्चित पते पर निवास कर रहा हो।
इन्हें आप खुद से भी आवेदन कर सकते है और प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से बनवा सकते है।
अगर आप खुद से बनवाने का सोच रहे है तो आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा, नीचे आपको आवेदन करने का पूरा प्रक्रिया बताया गया है ।
1.सबसे पहले आपको इसका ऑफिशियल साइट पर जाना होगा, साइट खुलने के बाद Register और Login का पेज दिखाई देगा अगर आपका ID पहले से बना हुआ है तो आप सीधे Login पर क्लिक करके ID, Password और CAPTCHA डालने के बाद Login बटन पर क्लिक करेंगे। इससे आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। 2. अगर आपका ID और Password पहले से बना हुआ नहीं है तो आप Register पर क्लिक करके कुछ महत्वपूर्ण विवरण (जैसे- नाम, मोबाईल नंबर एवं Gmail) भरकर आसानी से रजिस्टर कर सकते हैं।